ब्लॉग्गिंग क्या है? (Blogging Kya Hai – Hindi Me)

 ब्लॉग्गिंग क्या है? (Blogging Kya Hai – Hindi Me)

ब्लॉग लिखने की प्रक्रिया को ब्लॉग्गिंग कहा जाता है, यह अंशकालिक (Part Time) या फिर पूर्णकालिक (Full Time) दोनों तरह की हो सकती है। खाली समय में शौक के तौर पर की जाने वाली ब्लॉग्गिंग को पार्ट टाइम ब्लॉग्गिंग कहा जाता है और अपने पेशे के तौर पर की जाने वाली ब्लॉग्गिंग को पूर्णकालिक ब्लॉग्गिंग कहा जा सकता है। ब्लॉग्गिंग के लिए आवश्यक है एकाग्रचित हो कर थोड़े समय का निवेश करना, किसी विषय पर आपकी अच्छी पकड़ होना और आपकी लेखनी की पैनी धार का होना।

इसके अलावा आपको 2 छोटे-छोटे साधन चाहियें, पहला एक Domain Name और दूसरी एक अदद Web Hosting.


ब्लॉग्गिंग करने के लाभ:  

आप अपना शौक पूरा कर सकते हैं और प्रसिद्धि पा सकते हैं

यदि आप चाहें तो अपने ब्लॉग द्वारा धन भी कमा सकते हैं

आपकी किसी विषय पर गहरी समझ है तो आप अपने ब्लॉग द्वारा दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं

आपके द्वारा लिखे ब्लॉग पर लोगों द्वारा कमेंट आदि किये जाते हैं, आप उनका जवाब देकर चर्चाओं में भाग ले सकते हैं

ब्लॉगर पैसा कैसे कमाते हैं?

ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर Google AdSense के इश्तेहारों द्वारा पैसा कमाते हैं

दूसरा प्रसिद्ध तरीका है एफिलिएट मार्केटिंग द्वारा पैसा कमाना

इसके अलावा ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर ऑनलाइन कोर्स आदि बेच कर भी पैसा कमाते हैं

ब्लॉग के विभिन्न प्रकार (Type Of Blogs – In Hindi):

ब्लॉग्गिंग करने के विभिन्न कारण होते हैं, जैसे कुछ लोग अपने शौक के लिए ब्लॉग्गिंग करते हैं तो दूसरे लोग इसे एक व्यवसाय की तरह करते हैं और इससे धनार्जन भी करते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ब्लॉग किसी विशेष प्रयोजन से भी बनाएं जाते हैं, मानिये कहीं कोई बड़ी गोष्ठी या सम्मलेन है तो उससे सम्बंधित जो ब्लॉग बनेगा वह उस कार्यक्रम के आसपास सक्रिय रहेगा और फिर शायद एक समय पश्चात बंद ही हो जाए।

इसके अलावा कुछ ब्लॉग ऐसे भी हो सकते हैं जो एक समूह विशेष के लिए ही लिखे जाते हैं और सार्वजनिक रूप से सबके लिए उपलब्ध नहीं होते। आइये आगे के भाग में एक-एक कर ब्लॉग या ब्लॉग्गिंग के विभिन्न प्रकारों से परिचित होते हैं।


निजी ब्लॉग (Personal Blog):

निजी ब्लॉग अकसर किसी सेलिब्रिटी, खिलाड़ी या मशहूर व्यक्तियों द्वारा लिखे जाते हैं। पर निजी ब्लॉग्गिंग यहीं तक सिमित नहीं है, आप और हम जैसे लोग भी निजी ब्लॉग बनाते हैं। निजी ब्लॉग पर अपने संस्मरण, निजी अनुभव और सामान्य लेखन होता है। इसका सबसे बड़ा उदहारण है माननीय प्रधानमंत्री जी का ब्लॉग या फिर फिल्मों के महानायक श्री अमिताभ बच्चन का ब्लॉग।

यहाँ आप पाएंगे की दोनों ही महानुभाव समय-समय पर अपने जीवन से जुड़े लेख आदि लिखते रहते हैं, जिनको लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी अगली पोस्ट का इंतजार भी करते हैं। आप भी अपना निजी ब्लॉग बना सकते हैं, पर उसमे रूचि लेने वाले पाठक कितने होंगे यह आपकी लेखनी पर निर्भर करेगा।

व्यापार ब्लॉग (Business Blog):

कोई भी सेवा प्रदाता या उत्पादक अपने प्रोडक्ट की वेबसाइट पर एक ब्लॉग भी बनता है, जिसके माध्यम से वह अपने ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट या सेवा से सम्बंधित नियमित अपडेट आदि प्रदान करता रहता है। जिसका लाभ उसे और उसके ग्राहक दोनों को मिलता है। वह एक ब्लॉग पोस्ट द्वारा एक ही समय पर हज़ारों लोगों को यह बताने में सफल रहता है की उसके उत्पाद या सेवा के क्या-क्या फीचर हैं, उसे कैसे इस्तेमाल किया जाए आदि। ग्राहकों को यह लाभ होता है की वह जब चाहे इंटरनेट खोलकर उस प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में नवीनतम जानकारी ग्रहण कर लेते हैं।

यहाँ हम बिज़नस ब्लॉग्गिंग के 2 उदहारण पेश कर रहे हैं, पहला फ़ोन निर्माता एप्पल का ब्लॉग और दूसरा गूगल का आधिकारिक ब्लॉग . इन दोनों के ब्लॉग पर आप देखेंगे की कैसे ये नामी गिरामी कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं के बारे में लिखती रहती हैं। बस यही बिज़नेस ब्लॉग्गिंग है। मार्केटिंग

पेशेवर ब्लॉगिंग (Professional Blogging):

यह सबसे प्रसिद्ध ब्लॉग्गिंग का प्रकार है, आजकल यह खूब प्रचलन में है। बहुत से लोग पूर्णकालिक ब्लॉग्गिंग और वीडियो कंटेंट निर्माण में लगे हैं, वे अपने ऑनलाइन ब्लॉग या वीडियो चैनल से कुछ धन भी कमा लेते हैं। पेशेवर  ब्लॉगर एक तरह से रोज़ कुछ न कुछ नया लिखित पोस्ट अथवा वीडियो अपलोड करते हैं और अपने कटेंट को ताज़ा बनाएं रखते हैं। साथ ही वे अपने प्रतियोगियों के ब्लॉग और चैनलों का अध्यन भी करते रहते हैं और अपने ब्लॉग की सामग्री को SEO के माध्यम से संवारते रहते हैं।

इस तरह के ब्लॉग का उदहारण हमारा अपना ब्लॉग भी है। हमारे अलावा आपको पहले से स्थापित ब्लॉग का उदहारण दें तो TechCrunch याVerge  को देख सकते हैं। इन दोनों पर विविध विषयों पर जानकारी छपती रहती है और इनकी पाठक संख्या भी बहुत अधिक है।

खास विषय पर ब्लॉग (Niche Blogging):

यह एक विषय विशेष पर की जाने वाली ब्लॉग्गिंग है, इसमें ब्लॉगर किसी खास विषय पर ब्लॉग्गिंग करता है और एक तरह से उस विषय में दक्षता के साथ उसका पूरा विवरण लिखता रहता है । इसके लिए ब्लॉगर को सबसे पहले अपने विषय (Niche) का चयन करना होता है और एक अनुक्रम में लेख लिखना होता है। Niche ब्लॉग्गिंग किस तरह की हो सकती हैं उसके कुछ उदहारण निचे सूची में लिखे हैं:

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post