Learn Hindi Blog Writing – सीखिए आसान हिंदी ब्लॉग लेखन
हिंदी ब्लॉग लेखन क्या है? -Hindi Blog Writing Meaning
हिंदी ब्लॉग राइटिंग देवनागरी लिपि में लिखे जाने वाली और भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा हिंदी में किये जाने वाली ब्लॉग लेखन विधा से है। हिंदी ब्लॉग राइटिंग सही साधनों की उपलब्धता की कमी के चलते वर्ष 2006-07 तक अपने आप में बहुत कठिन कार्य था, धीरे-धीरे इंटरनेट पर नए-नए लेखन के साधन आते गए और आज हिंदी ब्लॉग लेखन उतना ही सरल हो चूका है जितना अंग्रेजी या अन्य किसी भाषा में है।
लेखन के साथ-साथ गूगल सर्च में भी हिंदी ब्लॉग या वेबसाइट को खोज परिणामों में उचित स्थान नहीं मिलता था, जिसके चलते अच्छा कंटेंट होते हुए भी हिंदी ब्लॉगर ट्रैफिक के लिए तरसते थे। स्मार्टफ़ोन के तेज़ी से विकास के साथ ही हिंदी भाषी पाठकों की खोज के तौर तरीके भी बदलते गए और हिंदी खोजों में तेज़ी से उछाल आया, 2015 के आसपास मुख्य सर्च इंजन कंपनियों को लगा की हिंदी सामग्री की सर्च इंजन इंडेक्सिंग को बढ़ावा देकर वे बड़े पाठक वर्ग की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और सटीक खोज परिणाम भी प्रदान कर सकते हैं।
इसी क्रम में उन्होंने हिंदी कंटेंट की सटीक इंडेक्सिंग और रैंकिंग के साथ ठीक खोज परिणाम प्रदान करने के लिए अपने अल्गोरिथम (कलन विधि) में कुछ बदलाव किये और इसके साथ ही हिंदी कंटेंट का महत्व अपने आप बढ़ चला गया। साथ में गूगल ने Adsense अकाउंट के लिए भी हिंदी कंटेंट का समर्थन शुरू कर दिया।
बस यह एक टर्निंग पॉइंट था हिंदी ब्लॉग राइटिंग और हिंदी ब्लॉग लिखने वालों के लिए, लोगों का रुझान अचानक से हिंदी लेखन की तरफ बढ़ गया और एक से बढ़कर एक हिंदी ब्लॉग जन्म लेने लगे। आज के समय में कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना हिंदी ब्लॉग बना सकता है और ऑनलाइन कमाई शुरू कर सकता है।
हिंदी ब्लॉग लेखन के लाभ:
- मातृभाषा होने की वजह से आपको हिंदी लिखते समय सहजता महसूस होगी.
- आप अपने विचारों का हिंदी में प्रकटीकरण आसानी से कर सकते हैं.
- अपनी बात को करोड़ों हिंदी भाषियों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं.
- किसी विषय पर आपको हिंदी में विस्तृत लेख लिखना हो तो वह संभव है.
- अच्छे हिंदी भाषी ब्लॉगर अभी भी बहुत कम हैं, अर्थात आपके लिए कम्पटीशन अभी उतना नहीं है जितना अंग्रेजी ब्लॉगर के लिए है
हिंदी ब्लॉग लेखन की चुनौतियाँ:
- हिंदी में लेखन के लिए कीबोर्ड आदि का इस्तेमाल थोड़ा कठिन है.
- सर्च इंजन अभी भी पूर्ण रूप से हिंदी कंटेंट की रैंकिंग सही से नहीं कर पा रहे हैं.
- गूगल एडसेंस से होने वाली कमाई की CPC बहुत कम रहती है.
- हिंदी ब्लॉग्गिंग में एफिलिएट मार्केटिंग का दायरा अभी छोटा है.
- आपकी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम आने में समय लगता है.
हिंदी ब्लॉग लेखन के साधन – Hindi Blog Writing Tools
शुरू में हिंदी टाइपिंग के लिए बहुत कठिनाई होती थी, हिंदी भाषी कीबोर्ड और देवनागरी फोंट्स को इनस्टॉल करने के बाद ही आप हिंदी में लिख पाते थे। अव्वल तो आपको हिंदी कीबोर्ड पर टाइपिंग का ज्ञान होना भी आवश्यक था। यह सबसे बड़ी अड़चन थी हिंदी ब्लॉग राइटिंग में, लोगों को अंग्रेजी में लिखना ज्यादा आसान लगता था।
Google Input Tools Online – ऑनलाइन गूगल इनपुट टूल
गूगल इनपुट टूल ने हिंदी लिप्यंतरण को हर कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन तक पहुँचाया है, आइये जानते हैं इसकी मदद से हिंदी ब्लॉगर कैसे टाइप कर सकते हैं?
सबसे पहले आप Google Input Tools पर जाएँ और भाषा वाले ड्रापडाउन ऑप्शन से Hindi सेलेक्ट करें।
Hindi भाषा का चयन करने के बाद आपको अंग्रेजी में टाइप करना होगा वह स्वतः ही हिंदी में लिप्यन्तरित हो जायेगा। उदहारण के लिए आप निचे तस्वीर में देखिये, हमने “Ishwar” लिखा और वह अपने आप “ईश्वर” बन गया। साथ ही 6 अन्य ऑप्शन भी सुझाये गए हैं, आप इन में से सबसे सही शब्द को भी चुन सकते हैं।
तो इस प्रकार आप गूगल इनपुट टूल्स की वेबसाइट पर जा कर हिंदी में टाइप कर सकते हैं और वहां से अपने लिखे हुए कंटेंट को कहीं भी Copy-Paste कर सकते हैं।
हिंदी ब्लॉग राइटिंग की ध्यान देने योग्य बातें – Dos and Don’ts of Hindi Blog Writing:
- आम तौर पर देखा गया है की हिंदी ब्लॉगर Hinglish या रोमन लिपि प्रयोग करते हैं, कृपया कम से कम मिश्रित लेखन करें और ब्लॉग सामग्री हिंदी में ही लिखें।
- लिखते समय ध्यान रखें की आप पाठकों के लिए लिख रहे हैं न कि सर्च इंजन बोट् के लिए।
- किसी भी विषय पर लिखने से पहले उसके बारे में गहन शोध कर लें अन्यथा आपको क़ानूनी दिक्ततों का सामना भी करना पड़ सकता है।
- अपने ब्लॉग के Niche (विषय विशेष) के आसपास ही रहें। मानिये आप खानपान सबंधित ब्लॉग चलाते हैं, तो आपका प्रयास रहना चाहिए की आप उस ब्लॉग पर 90% लेखन खानपान सबंधित ही करते हैं। इससे सर्च रैंक में सुधार होता है।
- SEO की आवश्यकता और महत्व को समझते हुए इसपर जरूर काम करें।
- आपके लेखन में व्याकरण और भाषाई विशुद्धियाँ कम से कम हों।
- अपने ब्लॉग को नियमित रूप से अपडेट करें।
- अपने ब्लॉग की सोशल मीडिया मार्केटिंग जरूर करें।
- कॉपी पेस्ट से बचें और अपने द्वारा सृजित सामग्री को ही ब्लॉग पर लिखें, गूगल को कॉपी पेस्ट ब्लागरों से सख्त नफरत है। गूगल की नज़र से बचना नामुमकिन है।
- ध्यान रहे आपका ब्लॉग लेखन किसी व्यक्ति, जाति-धर्म, भाषा, क्षेत्र या देश का उपहास न उड़ाता हो।
- अपने पैराग्राफ और वाक्यांश छोटे ही रखें।
- भले ही कम आर्टिकल लिखें पर क्वालिटी से समझौता न करें।
- यह कुछ मुख्य बिंदु हैं जिनका ध्यान रखते हुए बिना किसी बाधा के आप एक सफल हिंदी ब्लॉग का सञ्चालन कर सकते हैं और उससे कमाई भी कर सकते हैं।


Post a Comment