Step Blog Kaise Banaye – (ब्लॉग कैसे बनायें) स्टेप बाय स्टेप गाइड हिंदी में
Blog Kaise Banaye (ब्लॉग कैसे बनाएं)
अब मैं आपको ब्लॉग
बनाने की पूरी प्रोसेस
स्टेप बाय स्टेप नीचे
बता रहा हूँ, जिसको
फॉलो करके आप अपना
ब्लॉग बना सकते हैं.
- ब्लॉग बनाने का उद्देश्य तय करें
- ब्लॉग के लिए Niche चुनें
- कीवर्ड रिसर्च करें
- Blogging
के लिए प्लेटफार्म चुनें
- डोमेन और होस्टिंग खरीदें
- ब्लॉग का Setup करें
- ब्लॉग के बारे में गूगल को बताएं
- ब्लॉग पर आर्टिकल लिखना शुरू करें
- ऐसा आर्टिकल लिखे जो गूगल में रैंक करें
- ब्लॉग को प्रमोट करें
- ब्लॉग को मोनेटाइज करके पैसे कमाना शुरू करें
चलिए
अब इन सब बिन्दुओं
पर एक – एक कर
चर्चा करते हैं.
Step 1 – अपना उद्देश्य तय करें (Decide Your Blogging Goal)
जब भी आप ब्लॉग
बनाने का निर्णय लें
तो सबसे पहले आपको
यह पता होना चाहिए
कि ब्लॉग बनाने के पीछे आपका
उद्देश्य क्या है. क्योंकि
Blog Goal के आधार पर ही
ब्लॉग से आपको Achievement मिलेगी.
वैसे अधिकतर लोगों का जवाब पैसे
कमाना होगा, जो कि सही
भी है मैंने भी
पैसे कमाने के लिए ही
ब्लॉग बनाया था.
लेकिन
बहुत सारे लोगों का
Goal अलग हो सकता है,
कोई लोकप्रियता हासिल करने के लिए
ब्लॉग बनाता है तो कोई
अपने Passion के लिए, वहीँ
कोई अपने व्यवसाय को
बढाने के लिए ब्लॉग
बनाता है.
इसी
तरह अनेक ब्लॉग के प्रकार होते
हैं जिनका उद्देश्य अलग – अलग होता है.
ब्लॉग बनाने के उद्देश्य से
ही यह निर्धारित होता
है कि आपको दिन
में कितना समय अपने ब्लॉग
पर देना है.
Step 2 – ब्लॉग के लिए निच चुनें (Decide Your Blogging Niche)
Niche एक
केटेगरी होती है या
कहें तो एक टॉपिक
होता है जिस पर
Blogging की जाती है. जैसे
अगर कोई ब्लॉग कंप्यूटर
के बारे में जानकारी
देता है तो उसकी
Niche कंप्यूटर है. इसी प्रकार
से अनेक सारी Niche’s हैं
जिन पर ब्लॉग बनाए
जाते हैं.
जैसे
Health, Wealth, Relationship, Spirituality. ये
चारों Broad Niche होती हैं, आपको
इनको Narrow down करके निच सेलेक्ट
करनी होती हैं. कुछ
Blog Niche निम्न प्रकार हैं –
- Health
– वजन घटाना, फिटनेस, योगा, वजन बढ़ाना, दवाइयां आदि.
- Wealth
– ऑनलाइन पैसे कमाना, निवेश, बिज़नस आईडिया, शेयर मार्केट, जॉब पोर्टल आदि.
- Relationship
– डेटिंग, शादी -विवाह, Love Quotes आदि.
- Spirituality
– मेडिटेशन, मनोविज्ञान, ज्योतिष, आत्मसुधार आदि.
निच
चुनना ब्लॉग्गिंग का सबसे महत्वपूर्ण
भाग है, निच चुनने
के बाद ही आपको
आगे के स्टेप लेने
होते हैं. निच चुनने
में अनेक लोगों को
Problem हो सकती है. इसलिए
शुरुवात में आप अपने
Interest के अनुसार ही अपनी निच
Decide करें. जिससे कि आपको आर्टिकल
लिखने में बोरियत महसूस
न हो, और आप
अनलिमिटेड कंटेंट बना सकें.
Step 3 – कीवर्ड रिसर्च करें (Do Keyword Research)
Keyword किसी
भी ब्लॉग में ट्रैफिक लाने
के लिए बहुत महत्वपूर्ण
होते हैं. मान लीजिये
आपने Niche Decide कर ली है,
अब अगर उस Niche के
बारे में लोग इन्टरनेट
पर सर्च ही नहीं
कर रहें होंगे तो
क्या आपके ब्लॉग पर
ट्रैफिक आएगा? नहीं ना.
आपको कीवर्ड रिसर्च के द्वारा ही पता चल पायेगा कि उस निच से सम्बंधित Query को लोग इन्टरनेट पर सर्च कर रहे हैं या नहीं. इसलिए ब्लॉग्गिंग में कीवर्ड रिसर्च बहुत जरुरी होता है.
शुरुवात
में ही Niche Selection के बाद आपको
अपने निच के 100 Low Competition कीवर्ड को
Find करके उनकी एक लिस्ट
बना लेनी है. जिससे
कि आपको आर्टिकल लिखने
के लिए बार – बार
कीवर्ड रिसर्च न करना पड़े.
अनेक
सारे फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल इन्टरनेट
पर उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा
आप कीवर्ड ढूंड सकते हैं.
अगर आपके पास बजट
है तो आप कीवर्ड
रिसर्च करने के लिए
Paid Tool जैसे
SEMrush, Ahrefs का भी इस्तेमाल कर
सकते हैं.
Step 4 – Blogging के लिए प्लेटफॉर्म चुनें (Select Platform)
जब आपके पास अपनी
Niche से Related 100 कीवर्ड की लिस्ट आ
जाती है तो इसके
बाद जरुरी होता है ब्लॉग
बनाने के लिए एक
प्लेटफार्म. वैसे ऑनलाइन अनेक
सारे CMS प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जहाँ पर
आप Blogging कर सकते हैं.
पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल
किये जाने वाले प्लेटफार्म Blogger और WordPress हैं. अगर
आप जल्दी सफलता पाना चाहते हैं
तो आप WordPress पर अपना ब्लॉग
बना सकते हैं. क्योंकि
यहाँ पर आपको अनेक
सारे Plugin और Theme मिल जाते हैं
जिनके द्वारा आप अपने ब्लॉग
को एक बेहद आकर्षक
रूप दे सकते हैं.
हालाँकि WordPress Blog बनाने
में आपको थोडा बहुत
खर्चा होस्टिंग और डोमेन में
करना पड़ेगा, अगर आपके पास
बजट है तो आप
जरुर वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग
बनायें. नहीं तो आप Blogger पर फ्री में ब्लॉग बना सकते हैं.
Step 5 – डोमेन और होस्टिंग ख़रीदे
डोमेन
आपके ब्लॉग का नाम होता
है, Domain Name से ही इन्टरनेट
में आपके ब्लॉग की
पहचान होती है. जैसे
google.com, yahoo.com है.
इसी प्रकार आपको अपने ब्लॉग
का कुछ नाम रखना
पड़ता है. इन्टरनेट की
दुनिया में वेबसाइट के
नाम को ही डोमेन
नाम कहा जाता है.
इन्टरनेट पर अनेक सारी
वेबसाइट मौजूद हैं जहाँ से
आप डोमेन खरीद सकते हैं,
जैसे – Godaddy,
Bigrock, Namecheap आदि.
वैसे
अगर आप Blogger पर अपना ब्लॉग
बनाते हैं तो आपको
फ्री में एक Subdomain मिल जाता है
जो कि blogspot.com होता है. लेकिन
अगर आप एक Professional ब्लॉग
बनाना चाहते हैं और अपने
ब्लॉग को ब्रांड बनाना
चाहते हैं तो आपको
डोमेन नाम में जरुर
निवेश करना चाहिए.
लेकिन
यदि आप वर्डप्रेस पर
अपना ब्लॉग बनाते हैं तो आपको
डोमेन नाम के साथ
– साथ होस्टिंग की जरुरत
भी होती है. होस्टिंग
एक ऑनलाइन स्पेस है जहाँ आपके
ब्लॉग के सभी कंटेंट
स्टोर रहते हैं और
आपकी वेबसाइट लाइव रहती है.
वर्डप्रेस
पर ब्लॉग बनाते समय एक बात
को जरुर ध्यान में
रखें कि आपको होस्टिंग
केवल अच्छी कंपनी से ही खरीदना
चाहिए. अगर आप सस्ते
के चक्कर में 10 – 20 रूपये प्रतिमाह वाली होस्टिंग खरीदते
हैं तो इससे आपके
ब्लॉग में बहुत Negative effect पड़ता है.
एक सस्ती और अच्छी स्पीड
होस्टिंग खरीदने के लिए आप Hostinger से होस्टिंग खरीद
सकते हैं. यहाँ पर
आपको एक Top Level डोमेन 1 साल के लिए
बिल्कुल फ्री में मिल
जाता है. जिससे आपको
डोमेन के पैसे भी
बच जायेंगें.
Hostinger में
समय – समय पर ऑफर
चलते रहते हैं जिसमें
आपको भारी डिस्काउंट मिल
जाता है. आप नीचे
दिए गए लिंक पर
क्लिक करके Hostinger में करंट ऑफर
को चेक कर सकते
हैं.
Step 6 – ब्लॉग का Setup करें
डोमेन
और होस्टिंग खरीदने के बाद अगला
स्टेप आता है कि
आपको Blog Setup करना होता है.
अगर
आपका ब्लॉग Blogger पर है तो
आप निम्नलिखित प्रकार से ब्लॉग का
सेटअप करें –
- डोमेन को कनेक्ट करें
- ब्लॉग में एक अच्छी Theme लगायें और उसे Customize करें
- ब्लॉग की बेसिक SEO Setting करें.
- सभी जरुरी पेज बनायें
Blogger पर
ब्लॉग बनाने की पूरी प्रोसेस
मैंने आपको अपने इस
ब्लॉग में बताई है.
आप मेरे ब्लॉग में Blogger वाली केटेगरी के लेख पढ़कर
Blogger पर अपना एक फ्री
ब्लॉग बनाकर पूरा सेटअप कर
सकते हैं.
अगर
आप WordPress पर अपना ब्लॉग
बना रहें हैं तो
निम्नलिखित प्रकार से ब्लॉग का
सेटअप करें –
- डोमेन और होस्टिंग को आपस में Connect करें.
- वर्डप्रेस को इनस्टॉल करें
- ब्लॉग के लिए जरुरी प्लगइन इनस्टॉल
करें
- एक अच्छी Theme को लगाकर कस्टमाइज करें
- सभी जरुरी पेज बनायें
इस प्रकार से आपको ब्लॉगर
और वर्डप्रेस एक Blog Setup करना होता है.
Step 7 – ब्लॉग के बारे में गूगल को बताएं
ब्लॉग
बना लेने के बाद
आपको गूगल को भी
बताना होता है कि
मैंने भी एक ब्लॉग
बनाया है. इसके लिए
गूगल ने Google Search Console (GSC) नामक
टूल को बनाया है,
जहाँ पर आपको अपना
ब्लॉग Submit करना होता है.
Step 8 – ब्लॉग पर आर्टिकल लिखना शुरू करें
ब्लॉग
सेटअप करने और ब्लॉग
को गूगल सर्च कंसोल
में सबमिट करने के बाद
आपको अपने ब्लॉग पर
नियमित रूप से आर्टिकल
लिखना शुरू करना है.
ब्लॉग पर आर्टिकल एक
Schedule पर पब्लिश करें. अगर आप हमेशा
एक आर्टिकल पब्लिश करते हैं तो
नियमित रूप से डेली
1 आर्टिकल पब्लिश करें.
ऐसा
बिल्कुल भी ना करें
कि एक आर्टिकल पब्लिश
करने के बाद 1 – 2 महीने
तक आप कोई आर्टिकल
नहीं डाल रहे हैं.
जब तक आपके काम
में निरंतरता नहीं होगी तब
तक आप Blogging में सफलता प्राप्त
नहीं कर सकते हैं.
Step 9 – ऐसा आर्टिकल लिखे जो गूगल में रैंक करें
किसी
भी ब्लॉग पोस्ट को गूगल में
रैंक करवाने के लिए ब्लॉग
का SEO करना बहुत जरुरी
होता है. SEO एक ऐसी प्रोसेस
होती है जिसके द्वारा
किसी भी ब्लॉग को
सर्च इंजन के टॉप
पेज में रैंक कराया
जा सकता है. ब्लॉग
पर हमेशा SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखना
चाहिए, क्योंकि जब आपका आर्टिकल
SEO फ्रेंडली होगा तभी वह
गूगल के पहले पेज
में रैंक कर पायेगा.
गूगल
के दूसरे – तीसरे पेज पर बहुत
कम यूजर जाते हैं,
जिसके कारण इन पेजों
पर रैंक करने वाली
वेबसाइट को ट्रैफिक नहीं
मिल पाता है. इसलिए
ब्लॉग पोस्ट गूगल के पहले
पेज पर रैंक करवाना
जरुरी होता है. एक
SEO फ्रेंडली आर्टिकल के ही गूगल
के पहले पेज पर
रैंक करने की संभावना
होती है.
On Page SEO के
साथ ही Technical SEO करना भी बहुत
महत्वपूर्ण होता है. शुरुवात
में आप निम्नलिखित पॉइंट
को ध्यान में रखकर टेक्निकल
SEO कर सकते हैं.
- SSL Certificate इनस्टॉल करें
- Sitemap बनायें
- Robots.txt फाइल बनायें
- ब्लॉग में Canonical Tag add करें
Step 10 – ब्लॉग को Promote करें
एक
SEO फ्रेंडली आर्टिकल पब्लिश करने के बाद
बारी आती है ब्लॉग को Promote करने की जिससे
कि अधिक से अधिक
लोग आपके ब्लॉग के
बारे में जान सके.
ब्लॉग प्रमोट करने के लिए Off Page SEO का इस्तेमाल किया
जाता है. आप निम्नलिखित
प्रकार से अपने ब्लॉग
को प्रमोट कर सकते हैं
–
- सोशल मीडिया पर आर्टिकल शेयर करके
- ब्लॉग के लिए High Quality Backlink बनायें
- गेस्ट पोस्ट करें
- Forum
वेबसाइट में सवालों के जवाब देकर
- YouTube
Channel से
Step 11 – Monetize करके पैसे कमाना शुरू करें
ऊपर
बताई गयी सारी प्रोसेस
पर 5 – 6 महीने काम करने के
बाद बारी आती है
ब्लॉग को Monetize करने की और ब्लॉग से पैसे कमाने की. आप गूगल एडसेंस, एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सरशिप,
अन्य Ad नेटवर्क आदि के द्वारा
ब्लॉग को मोनेटाइज करके
पैसे कमाना शुरू कर सकते
हैं. जैसे – जैसे आपका ब्लॉग
Grow होगा और ब्लॉग पर
ट्रैफिक बढेगा, आपके पास पैसे
कमाने के अधिक अवसर
उपलब्ध होंगें.
तो दोस्तों यह थे वह 11 स्टेप जिनको Follow करके आप अपना एक ब्लॉग बना सकते हैं.
%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%AA%20%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AF%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%AA%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A1%20%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82.jpg)
Post a Comment